
वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन ने रविवार को पुलिस लाइन की लाइब्रेरी (सरस्वती कक्ष) में एक्स्ट्रामार्क्स लर्निंग ऐप के जरिए प्रतियोगी परीक्षा और कक्षा 1-12 तक की फ्री स्मार्ट क्लास शुरू की। इसमें एक साथ 90 बच्चों के पढ़ने का इंतजाम है।
वामा सारथी पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन की गौतमबुद्धनगर यूनिट की अध्यक्षा आकांक्षा सिंह ने यह शुरुआत की। स्मार्ट क्लास में उपस्थित सभी बच्चों व उनके साथ आए अभिभावकों को आकांक्षा सिंह के साथ अपने अनुभव साझा किए।
अध्यक्ष ने कहा कि जीवन में नियम बनाकर आगे बढ़ने, पढ़ाई मन लगाकर करने, पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक विकास के लिए व्यायाम/योग भी जरूरी है। उन्होंने रुचि के अनुसार विषय चुनकर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। एक्स्ट्रामार्क्स लर्निंग ऐप के विशेषज्ञों ने सभी बच्चों को प्रतियोगी परीक्षा व उनके विषयों के संबंध में जानकारी दी। बताया गया स्मार्ट क्लास के माध्यम से उन्हे फ्री कोचिंग के साथ साथ फ्री टेस्ट सीरीज व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। बच्चों ने एक्स्ट्रामार्क्स लर्निंग ऐप के विशेषज्ञों से सवाल भी किए।