
02:54 PM, 05-Nov-2022
SL vs ENG T20 Live: इंग्लैंड को मिली पांचवीं सफलता
इग्लैंड को पांचवीं सफलता 18वें ओवर में मिली। मार्क वुड ने श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका को आउट कर दिया। शनाका आठ गेंद पर तीन रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान जोस बटलर ने विकेट के पीछे उनका कैच लिया। शनाका के आउट होने के बाद वानिंदु हसरंगा क्रीज पर आए हैं। श्रीलंका ने 18 ओवर में पांच विकेट पर 128 रन बनाए हैं।
02:43 PM, 05-Nov-2022
SL vs ENG T20 Live: इंग्लैंड को मिली चौथी सफलता
श्रीलंका को चौथा झटका आदिल रशीद ने दिया। उन्होंने 16वें ओवर की तीसरी गेंद पर पथमु निसांका को आउट कर दिया। निसांका 45 गेंद पर 67 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने दो चौके और पांच छक्के लगाए। निसांका के आउट होने के बाद कप्तान दासुन शनाका क्रीज पर आए हैं। श्रीलंका ने 16 ओवर में चार विकेट पर 120 रन बना लिए हैं। भानुका राजपक्षे 15 गेंद पर 15 रन बनाकर नाबाद हैं। दासुन शनाका दो गेंद पर एक रन बनाकर नाबाद हैं।
02:21 PM, 05-Nov-2022
SL vs ENG T20 Live: इंग्लैंड को मिली तीसरी सफलता
श्रीलंका को तीसरा झटका बेन स्टोक्स ने दिया। इंग्लैंड की टीम को 11वें ओवर की चौथी गेंद पर सफलता मिली। स्टोक्स ने चरित असलंका को आउट कर दिया। असलंका ने नौ गेंद पर आठ रन बनाए। उन्होंने डेविड मलान को कैच थमा दिया। उनके आउट होने के बाद भानुका राजपक्षे क्रीज पर आए हैं। श्रीलंका ने 11 ओवर में तीन विकेट पर 84 रन बना लिए हैं। पथुम निसांका 30 गेंद पर 47 और भानुका राजपक्षे दो गेंद पर खाता खोले बगैर नाबाद हैं।
02:06 PM, 05-Nov-2022
SL vs ENG T20 Live: इंग्लैंड को मिली दूसरी सफलता
इंग्लैंड को दूसरी सफलता सैम करन ने दिलाई। उन्होंने नौवें ओवर की दूसरी गेंद पर धनंजय डी सिल्वा को आउट कर दिया। धनंजय छक्का मारने के प्रयास में बाउंड्री पर बेन स्टोक्स को कैच थमा बैठे। उन्होंने 11 गेंद पर नौ रन बनाए। चरित असलंका अब क्रीज पर आए हैं। वहीं, दूसरे छोर पर पथुम निसांका टिके हैं। श्रीलंका ने नौ ओवर में दो विकेट पर 75 रन बना लिए हैं। निसांका 26 गेंद पर 44 और असलांका तीन गेंद पर दो रन बनाकर नाबाद हैं।
01:50 PM, 05-Nov-2022
SL vs ENG T20 Live: श्रीलंका को लगा पहला झटका
श्रीलंका को पहला झटका चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। क्रिस वोक्स ने कुसल मेंडिस को आउट कर दिया। मेंडिस छक्का लगाने के प्रयास में बाउंड्री पर लियाम लिविंगस्टोन को कैच थमा बैठे। उन्होंने 14 गेंद पर 18 रन बनाकर। इस दौरान एक चौका और एक छक्का लगाया। श्रीलंका ने चार ओवर में एक विकेट पर 39 रन बनाए हैं। पथुम निसांका 10 गेंद पर 19 रन बनाकर नाबाद हैं। धनंजय डी सिल्वा को अभी अपना खाता खोलना है।
01:46 PM, 05-Nov-2022
SL vs ENG T20 Live: श्रीलंका की आक्रामक बल्लेबाजी
श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ तूफानी शुरुआत की। उसने तीन ओवर में बिना किसी नुकसान के 32 रन बना लिए हैं। पथुम निसांका नौ गेंद पर 18 और कुसल मेंडिंस नौ गेंद पर 13 रन बनाकर नाबाद हैं।
01:35 PM, 05-Nov-2022
SL vs ENG T20 Live: श्रीलंका की पारी शुरू
श्रीलंका की पारी शुरू हो चुकी है। ओपनर कुसल मेंडिस और पथुम निसांका क्रीज पर हैं। इंग्लैंड के लिए गेंदबाजी की शुरुआत बेन स्टोक्स ने की। श्रीलंका ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के नौ रन बना लिए हैं।
01:04 PM, 05-Nov-2022
SL vs ENG T20 Live: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, दासुन शनाका (कप्तान), वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्षणा, लाहिरु कुमारा, कसुन रजिता।
इंग्लैंड: जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), एलेक्स हेल्स, मोईन अली, लियाम लिविंगस्टोन, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स, सैम करन, डेविड मालन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद, मार्क वुड।
01:02 PM, 05-Nov-2022
SL vs ENG T20 Live: श्रीलंका की टीम टॉस जीती
श्रीलंका ने ग्रुप-1 के आखिरी सुपर-12 मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीत लिया है। उसने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। श्रीलंका ने टीम में एक बदलाव किया। चमिका करुणारत्ने को इस मुकाबले में मौका दिया गया है।
12:26 PM, 05-Nov-2022
SL vs ENG T20 Live: श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौटी, पथुम निसंका के बाद दासुन शनाका आउट
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 वर्ल्ड कप का 39वां मुकाबला इंग्लैंड और श्रीलंका के खिलाफ बीच सिडनी में शनिवार को खेला जाएगा। यह सुपर-12 में ग्रुप-1 का आखिरी मुकाबला है। श्रीलंका सेमीफाइनल की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुका है। आज अगर इंग्लैंड की टीम यह मैच जीत लेती है तो वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। अगर इंग्लैंड हारता है तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।