ऐप पर पढ़ें

6 राज्यों की 7 सीटों पर हुए उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 4 पर जीत हासिल की है। इनमें ओडिशा की धामनगर सीट का नाम शामिल है। खास बात है कि इसके साथ ही पार्टी ने राज्य में सत्तारूढ़ बीजू जनता दल के उपचुनाव में जारी विजयरथ को रोक दिया है। हालांकि, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक भी इस सीट पर भाजपा की जीत की बात कह रहे थे।

कैसे है झटका

साल 2009 के बाद पहली बार बीजेडी ने उपचुनाव में हार का सामना किया है। अगले ही महीने राज्य की पदमपुर सीट पर उपचुनाव होना है और 2024 विधानसभा चुनाव भी दस्तक देंगे। ऐसे में बीजद की हार के कई मायने निकल रहे हैं। सीट पर भाजपा के सूर्यवंशी सूरज ने जीतदर्ज की है। उनके पिता विष्णु चरण सेठी के निधन के बाद सीट खाली हो गई थी, जिसके चलते उपचुनाव हुए। धामनगर में कांग्रेस चौथे स्थान पर रही।

सत्ता के 27 साल, 1995 से गुजरात में कैसे जारी है BJP का विजयरथ; हो सकती हैं 4 वजह

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीएम ने कहा, ‘हमने बहुत कम ही उपचुनाव गंवाए हैं। मैंने हमेशा लोगों के फैसले का सम्मान किया है। हाल ही में विधायक विष्णु चरण सेठी का निधन हुआ और वह काफी लोकप्रिय नेता थे। भाजपा के पास यह सीट कई सालों से है। उनके बेटे को टिकट दिया गया। उम्मीद थी कि वे जीतेंगे।’

अन्य सीटों पर हाल

हरियाणा की आदमपुर सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल के परिवार का कब्जा रहा है। इस बार भी दबदबा बरकरार रहा, लेकिन जीत दर्ज करने वाले भव्य बिश्नोई भाजपा के टिकट पर मैदान में थे। उनके पिता कुलदीप बिश्नोई इस साल कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे। तेलंगाना की मुनुगोडे सीट पर भाजपा और टीआरएस के बीच हुई कांटे की टक्कर में मुख्यमंत्री केसीआर के दल ने बाजी मार ली। यहां कांग्रेस तीसरे स्थान पर रही।

उत्तर प्रदेश की गोला गोकर्णनाथ पर भाजपा के अमन गिरि जीते। बिहार की गोपालगंज सीट भी भाजपा के खाते में आई। जबकि, मोकामा सीट पर हुए उपचुनाव में बाहुबली नेता अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी ने राष्ट्रीय जनता दल के टिकट पर जीत हासिल की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *