पुष्पा 2

पुष्पा 2
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के पहले भाग ने अल्लू अर्जुन को रातों-रात पैन इंडिया स्टार बना दिया था। साउथ के साथ हिंदी पट्टी के लोगों को भी यह फिल्म काफी पसंद आई थी। इस बीच अब पुष्पा 2 फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स  की मानें तो फिल्म पुष्पा के दूसरे भाग की झलक देखने की फैंस की मुराद जल्द ही पूरी हो सकती है।
 
दिख सकती है पुष्पा 2 की झलक

शनिवार से ही सोशल मीडिया पर चर्चाओं का  बाजार गर्म है कि फिल्म के मेकर्स पुष्पा 2 के  लिए एक खास  तरह के प्लान पर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक दिसंबर में रिलीज होने वाली फिल्म अवतार 2 के साथ पुष्पा 2 के शूट अनाउंस करने वाला वीडियो को अटैच करने की तैयारी चल रही है। इस वीडियो में अल्लू एक बार फिर पुष्पा के अवतार में अपना जलवा दिखाते नजर आएंगे। हालांकि फिल्म के मेकर्स की तरफ से इस पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
Bigg Boss 16: शेखर सुमन ने हल्का किया बिग बॉस के घर का माहौल, नोक-झोंक के बीच छूटे हंसी के फव्वारे

पुष्पा द राइज ने जमकर की थी कमाई
बता दें कि हाल ही में फिल्म के सिनेमैटोग्राफर ने भी फिल्म पर बड़ा अपडेट दिया था। उन्होंने अल्लू के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए लिखा था, ‘और एडवेंचर शुरू होता है।’ गौरतलब है कि पुष्पा द राइज ने रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। इस फिल्म ने साउथ के साथ हिंदी पट्टी में भी जमकर कमाई की थी। इस फिल्म ने हिंदी भाषा में 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस  किया था। इस फिल्म के डायलॉग इतने हिट हुए थे कि बच्चे-बच्चे की जुबान पर चढ़ गए थे।  
Rajkumar Rao: ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ में लीड रोल करने वाले थे राजकुमार राव, इस वजह से बनते-बनते रह गई बात
 

विस्तार

अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा द रूल’ का लोगों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म के पहले भाग ने अल्लू अर्जुन को रातों-रात पैन इंडिया स्टार बना दिया था। साउथ के साथ हिंदी पट्टी के लोगों को भी यह फिल्म काफी पसंद आई थी। इस बीच अब पुष्पा 2 फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स  की मानें तो फिल्म पुष्पा के दूसरे भाग की झलक देखने की फैंस की मुराद जल्द ही पूरी हो सकती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *