12:17 PM, 25-Oct-2022

ग्रहण की समाप्ति से पहले ही हो जाएगा सूर्यास्त

चंडीगढ़ सेक्टर-30 के श्री महाकाली मंदिर स्थित भृगु ज्योतिष केंद्र के प्रमुख पंडित बीरेंद्र नारायण मिश्र ने बताया कि भारत में ग्रहण का मोक्ष (समाप्ति) होने से पहले ही सूर्यास्त हो जाएगा। सूर्यास्त शाम पांच बजकर 37 मिनट पर है।

11:56 AM, 25-Oct-2022

मथुरा में ग्रहण स्पर्श शाम 4.37 बजे से

मथुरा में ग्रहण के स्पर्श का समय सायं 04:37 बजे और मोक्ष का समय 06:29 बजे का है। ज्योतिषाचार्य कामेश्वर नाथ चतुर्वेदी ने बताया कि यह सूर्य ग्रहण लगभग पूरे देश में दिखाई देगा। ग्रहण के दस से बारह घंटे पहले यानि सामान्य सूतक वेध प्रात: 6:00 से लग गया है।

11:50 AM, 25-Oct-2022

उत्तराखंड के चार धामों में ग्रहण काल के दौरान नहीं होगी पूजा-आरती

ग्रहण काल के दौरान उत्तराखंड के मंदिरों और चार धामों में दर्शन, पूजन, आरती नहीं होगी। 19 नवंबर को बदरीनाथ, 27 अक्तूबर को केदारनाथ और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद हो रहे हैं। 26 अक्तूबर को गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होंगे। अब तक चारधामों में 44 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

11:48 AM, 25-Oct-2022

यूपी के मथुरा में श्रीकृष्ण जन्म स्थान से लेकर बांके बिहारी मंदिरों के पट बंद

मथुरा में सुबह से ही सूर्य ग्रहण का असर दिख रहा है। श्रीकृष्ण जन्म स्थान, ठाकुर बांके बिहारी सहित अन्य मंदिरों के पट बंद कर दिए गए। हालांकि द्वारिकाधीश और प्रेम मंदिर खुले रहे। अब ठाकुर जी के दर्शन सूर्य ग्रहण खत्म होने के बाद होंगे।

11:45 AM, 25-Oct-2022

सूर्य ग्रहण के चलते उत्तराखंड में चार धाम के कपाट बंद

आज सुबह करीब 4:00 बजे से ही सूर्य ग्रहण के चलते गंगोत्री धाम के कपाट बंद कर दिए गए हैं। अब कपाट शाम 6:00 बजे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले जाएंगे। आपको बता दें कि प्रदेश के प्रसिद्ध चारधाम बदरीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री, यमुनोत्री समेत अन्य मंदिरों में आज श्रद्धालु दर्शन नहीं कर पाएंगे। सूर्य ग्रहण के कारण चारधाम के कपाट बंद रहेंगे।

11:42 AM, 25-Oct-2022

सूतक काल में बंद रहे हरिद्वार के मंदिर

ग्रहण का सूतक 25 अक्तूबर को सूर्य उदय से पहले रात 2:30 बजे से शुरू हो गया है। ऐसे हरिद्वार में मंदिर प्रात: काल से बंद रहे। सूर्य अस्त के बाद स्नान कर सायं काल की संध्या और जप किया जाएगा। सूर्य ग्रहण काल में भगवान सूर्य की पूजा करें।

11:40 AM, 25-Oct-2022

उत्तराखंड के हरिद्वार में सूर्य ग्रहण की व्याप्ति शाम 4.26 से 5.28 तक

भारत में खंडग्रास ग्रहण की व्याप्ति अपराह्न 4.15 से 6.15 बजे तक रहेगी। जबकि हरिद्वार में सूर्य ग्रहण 4:26 बजे से 5:28 तक रहेगा। नारायण ज्योतिष संस्थान के आचार्य विकास जोशी ने बताया कि सूर्य ग्रहण का भारत के अधिकांश नगरों में प्रभाव रहेगा।

11:37 AM, 25-Oct-2022

27 साल बाद दिवाली पर सूर्य ग्रहण 

कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दिवाली मनाई जाती है। इस साल अमावस्या तिथि पर साल का दूसरा व आखिरी सूर्यग्रहण लग रहा है। हालांकि यह सूर्यग्रहण अमावस्या तिथि के समाप्त होने पर लग रहा है। दिवाली पर सूर्यग्रहण का ऐसा संयोग करीब 27 साल पहले 1995 में बना था। सूर्य ग्रहण के समय सूर्य के साथ चंद्रमा, शुक्र और केतु रहेंगे। इन ग्रहों पर राहु की सीधी नजर रहेगी।

11:34 AM, 25-Oct-2022

कुरुक्षेत्र के सूर्यग्रहण मेले में ब्रह्मसरोवर तट पर जुटे लोग

कुरुक्षेत्र में सूर्य ग्रहण मेले को लेकर ब्रह्मसरोवर तट पर लोग जुटने लगे हैं। सोमवार शाम से ही श्रद्धालुओं का कुरुक्षेत्र आना शुरू हो गया था।

11:29 AM, 25-Oct-2022

ज्योतिष के अनुसार सूतक काल में भोजन और पेय पदार्थों की मनाही

दीपावली के दूसरे दिन लगने वाला खंडग्रास सूर्यग्रहण ग्रस्तास्त सूर्यग्रहण के रूप में नजर आएगा। सूर्यास्त होने के कारण ग्रहण का मोक्ष भार में दृश्यमान नहीं होगा। ग्रहण का सूतक 12 घंटे पहले ही लग जाएगा। ज्योतिष के अनुसार सूतक काल में भोजन तथा पेय पदार्थों के सेवन की मनाही की गई है तथा देव दर्शन भी वर्जित माना गया है। 

10:38 AM, 25-Oct-2022

Surya Grahan 2022 Live Update: आज साल का आखिरी सूर्यग्रहण, कई हिस्सों में दिखेगी ये खगोलीय घटना

Surya Grahan 2022 Live Update: लखनऊ में गोमतीनगर स्थित मरीन ड्राइव के नीचे गोमती तट पर मंगलवार को टेलीस्कोप से सूर्यग्रहण का नजारा निशुल्क देखा जा सकेगा। यह आयोजन इंदिरा गांधी नक्षत्रशाला के यूपी अम्च्योर एस्ट्रोनामर्स क्लब द्वारा किया जा रहा है। नक्षत्रशाला के वैज्ञानिक अधिकारी सुमित कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मरीन ड्राइव पर कुल पांच टेलीस्कोप लगाए जाएंगे। जिसमें चार टेलीस्कोप से जनसामान्य खगोलीय घटना के साक्षी बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *