भारत और चीन के बीच व्यापार बढ़ता ही जा रहा है। चीन के सीमा शुल्क विभाग द्वारा जारी व्यापार आंकड़ों के मुताबिक 2022 के पहले नौ महीनों में व्यापार 100 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर गया है। इस दौरान भारत का व्यापार घाटा 75 अरब डॉलर से अधिक था। इस अवधि में कुल द्विपक्षीय व्यापार 103.63 अरब डॉलर तक चला गया, जो पिछले साल इसी अवधि के मुकाबले 14.6 प्रतिशत अधिक है।

आंकड़ों में कहा गया कि भारत को चीन का निर्यात 31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 89.66 अरब डॉलर पर पहुंच गया। दूसरी ओर इन नौ महीनों में भारत का निर्यात 36.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13.97 अरब डॉलर रहा। इसके चलते कुल व्यापार घाटा 75.69 अरब डॉलर से अधिक हो गया।

ये पढ़ें- ₹11 के शेयर ने दिया 175% रिटर्न, अब राइट्स इश्यू के जरिए शेयर बांटेगी कंपनी

2021 में क्या थे हालात: पिछले साल भारत-चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार रिकॉर्ड 125 अरब डॉलर के स्तर को पार कर गया था। पिछले साल, भारत को चीन का निर्यात 46.2 प्रतिशत बढ़कर 97.52 अरब डॉलर हो गया था। इस दौरान चीन को भारत का निर्यात 34.2 प्रतिशत बढ़कर 28.14 अरब डॉलर रहा था। भारत का व्यापार घाटा 2021 में 69.38 अरब डॉलर था।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *