12:30 PM, 30-Oct-2022

दोपहर साढ़े 12 बजे तक 31 फीसदी मतदान

दोपहर 12:27 तक नौ जिलों में 31.1 फीसदी मतदान हुआ है। जींद में सबसे अधिक 244737 मत पड़े हैं। वहीं पंचकुला में सबसे कम 48548 मत ही डाले गए हैं। 

 

12:20 PM, 30-Oct-2022

सिवाह में दो बूथों पर खराब हुई ईवीएम

पानीपत जिला परिषद वार्ड 15 के गांव सिवाह के बूथ नंबर 4 और पांच की ईवीएम मशीन खराब होने से वोटिंग रुकी। अधिकारी दूसरी ईवीएम लेकर पहुंचे और मतदान शुरू कराया। 

11:58 AM, 30-Oct-2022

झज्जर में सुबह साढ़े 11 बजे तक 21.6 फीसदी मतदान

झज्जर में सुबह साढ़े 11 बजे तक सवा लाख से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया। जिले में अब तक 21.6 फीसदी मतदान हुआ है।  

11:37 AM, 30-Oct-2022

कैथल में 21.9 फीसदी वोटिंग

कैथल में जिला परिषद के लिए 21 वार्ड हेतु 130 कैंडिडेट चुनाव लड़ रहे हैं। वही ब्लॉक समिति में 153 वार्ड के लिए 508 कैंडिडेट चुनाव मैदान में हैं। कैथल में अभी तक 21.9 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

11:14 AM, 30-Oct-2022

जींद के चाबरी में मतदान का विरोध

जींद के चाबरी गांव में ग्रामीणों ने मतदान का विरोध कर दिया है।

11:01 AM, 30-Oct-2022

महेंद्रगढ़ खंड के गांव खातोदड़ा के ग्रामीणों ने शुरू नहीं होने दिया मतदान 

महेंद्रगढ़ खंड के गांव खातोदड़ा के ग्रामीणों ने मतदान रोक दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव से सरपंच पद के उम्मीदवार हरपाल उर्फ बबली शनिवार सुबह से लापता है, जब तक पुलिस हरपाल की तलाश नहीं करती, तब तक मतदान नहीं होने दिया जाएगा। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसपी विक्रांत भूषण ने ग्रामीणों को आश्वासन देकर मतदान शुरू कराने की अपील की लेकिन ग्रामीण हरपाल के आने के बाद ही मतदान शुरू करने की बात पर अड़े रहे। पुलिस प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। लेकिन ग्रामीण मांग पर अड़े हैं कि जब तक हरपाल नहीं आएगा बूथ पर मतदान प्रक्रिया शुरू नहीं की जाएगी।  

10:46 AM, 30-Oct-2022

कैथल में वार्ड नंबर 12 प्रत्याशी विकास तंवर पर एफआईआर

कैथल में वार्ड नंबर 12 के प्रत्याशी विकास तंवर पर एफआईआर दर्ज हुई है। उन्होंने मंदिर में कैश देकर फेसबुक पर पोस्ट की थी। इसके बाद नायब तहसीलदार ने उन पर कार्रवाई की। 

10:39 AM, 30-Oct-2022

यमुनानगर में चुनावी ड्यूटी में तैनात टीचर की मौत

यमुनानगर में थाना छप्पर के गांव फतेहपुर स्कुल मे 50 वर्षीय मास्टर अशोक कुमार निवासी सेक्टर 17 जगाधरी की इलेक्शन ड्यूटी गांव फतेहपुर थाना छप्पर के स्कूल में लगी हुई थी। रात का भोजन करने के बाद वे वहीं पर सो गए थे। सुबह साढ़े पांच बजे साथी टीचरों ने देखा कि अशोक कुमार मृत अवस्था में है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है। अशोक कुमार मतदान केंद्र पर बतौर पर प्रजाइडिंग ऑफिसर लगाए गए थे। सुबह जब वह नहीं उठे तो उनके साथी कर्मचारी ने उन्हें उठाने के लिए आवाज लगाई परंतु वह नहीं उठे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है। अशोक कुमार भैड़थल स्कूल में टीचर थे।  

10:29 AM, 30-Oct-2022

जींद में 10:20 तक 15 प्रतिशत हुआ मतदान

जिला परिषद व ब्लॉक समिति चुनाव को लेकर जींद में अब तक 15 प्रतिशत मतदान हो चुका है। जींद में कुल 882 बूथों में से 879 बूथों पर चुनाव हो रहे हैं। कुल मतदाता 757425 में से अब तक एक लाख 10 हजार लोग मतदान कर चुके हैं। इतनी भारी संख्या में जींद में पहली बार मतदान हुआ है। कुल अढ़ाई घंटे में ही इतनी भारी संख्या में मतदान अपने आप में एक रिकार्ड है। इसके बावजूद हर बूथ पर लंबी-लंबी लाइनें लगी हुई हैं। सबसे अधिक उझाना में अब तक 21 प्रतिशत मतदान हुआ है। अलेवा में अब तक सबसे कम 10 प्रतिशत, जींद में 14 प्रतिशत, जुलाना में 12 प्रतिशत, नरवाना में 15 प्रतिशत, पिल्लूखेड़ा में 15 प्रतिशत, सफीदों में 13 प्रतिशत, उचाना में 16 प्रतिशत मतदान हुआ है।

 

10:27 AM, 30-Oct-2022

यमुनानगर में 10.50 फीसदी मतदान

यमुनानगर के खंड छछरौली में मतदान के लिए लंबी लाइन लगी हुई है। यमुनानगर में सुबह 10 बजे तक करीब 10.50 प्रतिशत मतदान हो चुका है। 

 

10:17 AM, 30-Oct-2022

महेंद्रगढ़ में 10 बजे तक 8.6 फीसदी मतदान

महेंद्रगढ़ के 691 बूथों पर अभी तक 50830 मतदाताओं ने मतदान किया है। 10 बजे तक यहां 8.6 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। 

 

10:05 AM, 30-Oct-2022

मतदान में जींद सबसे आगे 

मतदान में जींद 85944 वोट के साथ सबसे आगे है। वहीं पंचकूला में सबसे कम 15450 वोट पोल हुए हैं। 

 

09:52 AM, 30-Oct-2022

कैथल में 10 फीसदी वोटिंग

कैथल के सभी ब्लॉकों में अभी तक 10 फीसदी वोटिंग हुई है। 

 

09:35 AM, 30-Oct-2022

9.30 बजे तक 8.1 फीसदी मतदान 

नौ जिलों में सुबह 9.30 बजे तक 8.1 फीसदी मतदान दर्ज किया गया है। इनमें जींद व पानीपत में सबसे अधिक और भिवानी में कम मतदान हुआ है। 

09:30 AM, 30-Oct-2022

बहादुरगढ़ में बूथ पर मशीन खराब 

बहादुरगढ़ के गांव बीरबर्कताबाद के बूथ नंबर 187 पर मशीन खराब हो गई। जिससे 45 मिनट वोटिंग बाधित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *