फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग के लिए 2022 का साल कुछ ठीक नहीं रहा है। इस साल मार्क जुकरबर्ग की दौलत में लगातार गिरावट आई है और वह साल दर दिन आधार पर 76.6 बिलियन डॉलर की संपत्ति गंवा चुके हैं। यह गिरावट उनकी कुल संपत्ति का 61 फीसदी है।

कितनी है कुल संपत्ति: ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के ताजा आंकड़ों के मुताबिक मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग की कुल संपत्ति 48.9 बिलियन डॉलर है। सिर्फ एक दिन में उन्हें 2.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। जुकरबर्ग अब दुनिया के 23वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं। अगस्त 2020 में मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति 102 बिलियन डॉलर थी और वह दुनिया के तीसरे सबसे अमीर अरबपति थे। 

मेटा के स्टॉक क्रैश: खराब तिमाही नतीजों के बाद फेसबुक की मूल कंपनी मेटा के स्टॉक बुरी तरह पस्त हो गए हैं। गुरुवार की सुबह शुरुआती कारोबार में मेटा स्टॉक में 25% तक की गिरावट आई। निवेशकों के बीच बिकवाली की वजह से स्टॉक का भाव $ 100 के नीचे कारोबार कर रहा था, जो साल 2016 के बाद से सबसे कम कीमत है। 

ये पढ़ें-मानवता की मदद के लिए Twitter खरीद रहे.. Musk ने बताया क्यों जरूरी है डील

आपको बता दें कि मेटा ने 27.7 अरब डॉलर के तिमाही राजस्व की जानकारी दी है। साल दर साल 4% से अधिक की गिरावट आई है। तिमाही आधार पर यह गिरावट 50 फीसदी से ज्यादा है। इसी के बाद शेयर में गिरावट आई है। अब इस नई गिरावट के बाद मार्क जुकरबर्ग की दौलत में एक बार फिर कमी आने की आशंका है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *