उत्तर-पूर्वी दिल्ली भजनपुरा इलाके में रविवार रात पेट्रोलिंग के दौरान दो युवकों ने सिपाही पर हमला कर दिया। बेचारे सिपाही का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने दोनों युवकों से सूनसान जगह खड़े होने का कारण पूछा था। इस बात पर आरोपी भड़क गए। इन लोगों ने पीड़ित सिपाही अशोक कुमार चौधरी पर हेलमेट से हमला कर दिया। हमले के बाद अशोक बेहोश हो गए। आरोपियों ने उनकी सरकारी पिस्टल लूटी और मौके से फरार हो गए। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाने के स्टाफ ने तुरंत पीड़ित को गंभीर हालत में मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने ड्यूटी के दौरान हमला करने, सरकारी काम में बाधा, लूटपाट और जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भजनपुरा थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक पीडित अशोक कुमार चौधरी दिल्ली पुलिस में सिपाही हैं। फिलहाल इनकी तैनाती भजनपुरा थताने में है। रविवार रात को वह गश्त पर थे। इस बीच वह बाइक से एमटीएनएल ग्राउंड के पास पहुंचे। वहां दीवार के पीछे सूनसान जगह पर बाइक पार्क कर दो युवक बैठे हुए थे। संदिग्ध लगने पर अशोक वहां पहुंचा और दोनों से पूछताछ करने लगा। यहां खड़े होने का कारण पूछा गया। इस बात पर दोनों अशोक से बदसलूकी करने लगे। तुरंत अशोक ने ईआरवी स्टाफ को खबर दे दी।
इस बीच दोनों युवकों ने अशोक को पकड़ लिया। एक युवक ने हेलमेट से अशोक के सिर पर वार किया, जिससे वह गश खाकर वहीं पर गिर गया। अशोक के सिर से खून बहने लगा। आरोपियों ने उनकी पिस्टल लूटी और मौके से फरार हो गए। इस बीच ईआरवी स्टाफ भी वहां पहुंच गया। अशोक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
विस्तार
उत्तर-पूर्वी दिल्ली भजनपुरा इलाके में रविवार रात पेट्रोलिंग के दौरान दो युवकों ने सिपाही पर हमला कर दिया। बेचारे सिपाही का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने दोनों युवकों से सूनसान जगह खड़े होने का कारण पूछा था। इस बात पर आरोपी भड़क गए। इन लोगों ने पीड़ित सिपाही अशोक कुमार चौधरी पर हेलमेट से हमला कर दिया। हमले के बाद अशोक बेहोश हो गए। आरोपियों ने उनकी सरकारी पिस्टल लूटी और मौके से फरार हो गए। खबर मिलने के बाद मौके पर पहुंचे थाने के स्टाफ ने तुरंत पीड़ित को गंभीर हालत में मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस ने ड्यूटी के दौरान हमला करने, सरकारी काम में बाधा, लूटपाट और जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। भजनपुरा थाना पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से मामले की जांच कर रही है।